*अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की गई*
भागलपुर, दिनांक 24 नवंबर 2026। आज दिनांक 24.11.2026 को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में चल रहे नामांकन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी जगदीशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों, नीति आयोग की टीम से उपस्थित ABF, कार्यालय के कर्मियों, आम जनता तथा जनप्रतिनिधियों (मुखिया जी एवं सचिव जी) के बीच साझा की गई।
इस क्रम में विभाग की अन्य सभी योजनाओं की जानकारी सहित विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। जैसे: जीविका दीदी द्वारा साफ-सफाई एवं रसोई की सुविधा, डीबीटी के माध्यम से 10850 रुपए प्रति छात्रा प्रतिवर्ष, शैक्षणिक परिभ्रमण, सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से 24 घंटे सुरक्षा की निगरानी, RO का शुद्ध पेयजल, विज्ञान प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, खेल का मैदान, आईआईटी कानपुर के साथ समन्वय कर IIT तथा NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी, आदि।
उक्त बैठक में जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, भागलपुर, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सदर भागलपुर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, जगदीशपुर उपस्थित रहे।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर
4 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 24, 2026