सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” के अंतर्गत जनता दरबार में 29 आवेदनों पर सुनवाई
भागलपुर, दिनांक 23 नवंबर 2026।
आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा भवन, भागलपुर में अपर समाहर्त्ता श्रीमती सीमा कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में आम नागरिकों के विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 29 आवेदनों पर सुनवाई की गई।
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त आर्म्स, विद्युत विभाग से मुआवजा, भू-अर्जन, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले भी प्राप्त हुए।
सुनवाई के दौरान नाथनगर प्रखंड निवासी श्री सुदेश कुमार, पिता श्री हरिनारायण राय द्वारा जमीन की जमाबंदी में गलत नाम सुधारने एवं फार्मर आईडी जारी करने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। उक्त आवेदन को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला राजस्व कार्यालय, भागलपुर को अग्रसारित किया गया।
इसी क्रम में ग्राम मोहनपुर, थाना गोराडीह निवासी श्री छविकान्त मंडल के जमीन के मुआवजे की राशि प्राप्त करने पर रोक लगाने से संबंधित आवेदन पर सुनवाई की गई। उक्त मामले को आवश्यक कार्रवाई हेतु भू-अर्जन पदाधिकारी, भागलपुर को अग्रसारित किया गया।
वहीं, इस्माईलपुर प्रखंड की प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति से संबंधित श्री मतीश कुमार द्वारा बीस सूत्री कार्यक्रम की अतिआवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित करने तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सूचित कर बैठक बुलाने के संबंध में आवेदन दिया गया। उक्त आवेदन को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, इस्माईलपुर को अग्रसारित किया गया।
जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आवेदन अग्रसारित किए गए।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता (आपदा) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
2 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 23, 2026