एमआईटी मुजफ्फरपुर में आयोजित किया गया तेजस डिस्ट्रिक्ट वर्कशॉप।
====================================
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DIPIIT) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्टार्ट-अप इंडिया में स्टार्ट-अप Ecosystem के विकास को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर के उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर नवाचार को मजबूत करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, स्टार्ट अप इंडिया, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से, तेजस (राज्य एवं जिलों में उद्यमशीलता यात्राओं का रूपांतरण) पहल के तहत 25 अगस्त 2026 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एमआईटी के ऑडिटोरियम में कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
तेजस पहला, गैर महानगरीय क्षेत्र के महत्वाकांक्षी उद्यमियों स्टार्ट-अप और छात्रों की पहचान करने, उन्हें पोषित करने और उनका समर्थन करने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयास की शुरुआत है, जिसके तहत संसाधनों मार्गदर्शन और संस्थागत सहायता तक पहुंच प्रदान करके उन्हें बड़े पैमाने पर उद्यम स्थापित करने में सक्षम बनाया जाता है। यह पल भारत के 132 जिलों में लागू की जा रही है, जिसमें क्षमता निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र विकास और उद्यमशीलता के अवसरों तक पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यशाला में श्री अंशुल गौतम, स्टार्टअप इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा पीपीटी के माध्यम से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया तथा स्टार्टअप संबंधित बारीकियां से उपस्थित छात्रों से अवगत कराया गया। साथ ही जिले के विभिन्न स्टार्टअप उद्यमियों द्वारा अपने सफलता की कहानी उपस्थित छात्रों को बताई गई। इस कार्यशाला में स्टार्ट-अप, छात्रों गैर सरकारी संगठनों और महत्वाकांक्षी उद्यमियों सहित 450 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे नवाचार और सहयोग का एक जीवंत और आकर्षक वातावरण तैयार हुआ।
इन सत्रों का उद्देश्य प्रतिभागियों को उद्यम शीलता की यात्रा के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि विचार निर्माण, सरकारी योजना तक पहुंच, वित्तपोषण के अवसर, बाजार संपर्क और क्षेत्र-विशिष्ट नवाचार मार्गो के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना था।
प्रतिभागियों को स्टार्टअप इंडिया के तहत प्रमुख पहलों से भी परिचित कराया गया, जिससे उन्हें डीपीआईआईटी की मान्यता, इनक्यूबेशन सहायता और राष्ट्रीय मंचों तक पहुंच के लाभों को समझने में मदद मिली।
कार्यशाला आयोजन के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव द्वारा जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने में जिला प्रशासन की भूमिका एवं जिले के Enterpreneurial Landscape पर प्रकाश डाला गया। जिला पदाधिकारी द्वारा छात्रों को नौकरी खोजने वाले के स्थान पर नौकरी प्रदान करने वाले बनने की दिशा में उद्योग विभाग की सहभागिता पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अगले चरण में जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा जिले के कुछ सफल स्टार्टअप उद्यमियों के उत्पादों के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया तथा सभी पदाधिकारी के द्वारा उनके उत्पादों कार्यों की सराहना की गई तथा भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उप विकास, आयुक्त श्री निशांत, प्रोवेशनल आईएएस, श्री सौरभ सिन्हा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मुजफ्फरपुर, श्री विजय शंकर प्रसाद, प्राचार्य एनआईआईटी, मुजफ्फरपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती मुजफ्फरपुर, अध्यक्ष उत्तर बिहार उद्यमी संघ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह पहला सरकार के आत्मनिर्भर और विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसका लक्ष्य पूरे देश में एक मजबूत और समावेशी स्टार्टअप पारिस्थिकी तंत्र का निर्माण करना है।
#TejasWorkshop #StartupIndia #Entrepreneurship #Muzaffarpur #StartupEcosystem
Information & Public Relations Department, Government of Bihar