मुजफ्फरपुर के खेल भवन नेहरू स्टेडियम में 30 अगस्त को 3rd बिहार स्टेट लेवल मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा
हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार के तत्वावधान में 30 अगस्त 2026 को मुजफ्फरपुर के खेल भवन नेहरू स्टेडियम में '3rd बिहार स्टेट लेवल मार्शल आर्ट्स (सेल्फ डिफेंस एवं हैंड-टू-हैंड फाइटिंग) चैंपियनशिप 2026' आयोजित की जाएगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से खिलाड़ी और टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 निर्धारित है। चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम चैंपियन को ₹5,000, रनर-अप को ₹3,000 और सेकंड रनर-अप टीम को ₹2,000 का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी।
एसोसिएशन के महासचिव अमन झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है। इच्छुक खिलाड़ी व टीमें 27 अगस्त से पहले संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।