कोरांव: एसडीएम ने तहसील सभागार में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए दिए निर्देश
कोरांव एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने बुधवार दोपहर तहसील सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध और सही बनाने के निर्देश दिए। इस काम में लगे एआरओ भी मौजूद थे। एसडीएम ने कर्मियों को साफ निर्देश दिए कि इस काम में लापरवाही न बरतें। मतदाता सूची से दोहरे नाम हटाए जाएं। 18 साल के हो चुके योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जरूर जोड़े जाएं।