छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी रोड को लेकर सारण जिले के लोगों के लिए बड़ी खबर है। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया।
72.183 किलोमीटर लंबी है पूरी परियोजना, जिसमें सारण जिले के अंतर्गत करीब 17 किलोमीटर सड़क का हिस्सा आता है। डीएम ने इस हिस्से में सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSRDC) के अभियंताओं को दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने, निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा कार्य की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि निर्माण शुरू होने के बाद इसकी प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए, ताकि परियोजना निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो और आम लोगों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा जल्द मिल सके।
Chapra, Saran | Sep 10, 2026