कतरीसराय: कतरीडीह गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को कतरीसराय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
कतरीसराय थाना पुलिस ने कतरीडीह गांव से रविवार की दोपहर करीब तीन बजे नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति शैलेंद्र पांडेय कतरीडीह गांव निवासी है जिसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार की दोपहर 1.15 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.