#Balrampur ! #उतरौला सीट पर सुभासपा ने ठोकी दावेदारी, ओमप्रकाश राजभर के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा...
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नए राजनीतिक समीकरणों की अटकलें तेज, उतरौला सीट पर सुभासपा की नजर
#बलरामपुर। #उतरौला विधानसभा क्षेत्र (293) की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नई चर्चा शुरू हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उतरौला विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी की दावेदारी पेश की है।
राजभर की इस दावेदारी के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। अब चर्चा इस बात को लेकर है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सुभासपा उतरौला सीट से अपना प्रत्याशी उतारने की मांग कितनी मजबूती से रखती है।
फिलहाल सीट को लेकर राजनीतिक तस्वीर स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुभासपा की दावेदारी ने उतरौला के सियासी समीकरणों पर नई बहस छेड़ दी है। अब सबकी निगाहें आगामी चुनावी गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर होने वाले फैसलों पर टिकी हैं।
#balrampur #Utraula