मोकामा में बाढ़ पीड़ितों के सामने संकट: जंजीरा दियारा के 1000 लोगों के लिए कम्युनिटी किचन बंद, छाती भर पानी के बीच घर लौटने का दबाव
मोकामा (पटना)। मोकामा अंचल कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत ख्वाजा स्थित सामुदायिक रसोई केंद्र (कम्युनिटी किचन) को मंगलवार शाम से अचानक बंद कर दिए जाने से बाढ़ पीड़ितों के सामने भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जंजीरा दियारा से विस्थापित होकर आए लगभग 1000 लोग, जो विभिन्न स्थानों पर शरण लिए हुए थे, इसी अंचल कार्यालय द्वारा भेजे जाने वाले भोजन पर निर्भर थे।
अचानक रसोई बंद होने से बाढ़ प्रभावित लोगों में गहरा रोष और चिंता व्याप्त है। विस्थापितों का कहना है कि उनके गांवों और घरों में अभी भी छाती तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ऐसे में रहना और भोजन पकाना बिल्कुल असंभव है। पीड़ितों का आरोप है कि मोकामा प्रखंड प्रशासन द्वारा उन्हें राहत केंद्र छोड़कर अपने-अपने घर वापस लौटने को कहा जा रहा है।
बाढ़ पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि जब तक दियारा क्षेत्र से पानी पूरी तरह से निकल नहीं जाता और स्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक कम्युनिटी किचन को चालू रखा जाए ताकि
#AnilSingh #Mokama
Mokameh, Patna | Sep 15, 2026