अथमलगोला। कल्याणपुर दौरे पर पहुंचे एमएलसी नीरज कुमार ने अनिल सिंह से जुड़े सवाल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है और पार्टी जब कोई निर्णय लेगी, तो सभी को उसे मानना पड़ेगा। नीरज कुमार ने कहा कि अभी बड़े स्तर की बैठक बाकी है, जिसके बाद इस मुद्दे पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने सरकार के कामकाज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कम खर्च में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक की शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए हैं और कई लोगों को रोजगार भी मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी का जमीन या घर नहीं लिखवाया गया है।
एमएलसी नीरज कुमार के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
#NeerajKumar #नीरजकुमार #AnilSingh #अनिलसिंह #BiharPolitics #बिहारराजनीति #BiharNews #बिहारन्यूज #Athmalgola #अथमलगोला #Kalyanpur #कल्याणपुर #NDA #JDU #PoliticalNews
Mokameh, Patna | Sep 14, 2026