स्लग...बालू एवं यात्री ढोने वाले नाव से रंगदारी वसूलते दो रंगदार गिरफ्तार, दो हथियार एवं कारतूस भी बरामद।
पटना जिले के मनेर मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमरवा- पतीला सोन नदी में बालू ढोने वाले एवं यात्री ढोने वाले नावों से रंगदारी वसूलते 2 रंगदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से 2 हथियार व 10 कारतूस बरामद किया है। बताया जाता है कि मनेर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनेर के सुअर मरवा, पतीला सोन नदी में कुछ अपराध कर्मियों के द्वारा बालू परिवहन एवं यात्रियों को ले जाने वाले नाव सवारों से हथियार का भय दिखाकर अवैध वसूली किया जा रहा है। इसके बाद सिटी एसपी संकेत कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 अमरेन्द्र कुमार झा के निर्देश में थानाध्यक्ष मनेर रजनीश कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूअर मरवा, पतीला स्थित सोन नदी में निजी नाव पर सवार होकर अपराध कर्मियों का रेकी करते हुए छापेमारी की।छापेमारी के क्रम दो अपराध कर्मियों को एक छोटी नाव के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों की तलाशी में उनके पास से एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस सबंध में दानापुर 2 डीएसपी अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि ये लोग हथियार का भय दिखाकर नदी में रंगदारी वसूलते थे। जिसे छापेमारी कर पकड़ा गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पाण्डेयचक बिहटा निवासी भीष्म नारायण सिंह के पुत्र दीपू कुमार एवं बिहटा पथलौटिया निवासी चंद्रशेखर राय के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है।
बाइट..दानापुर डीएसपी अमरेन्द्र झा
Mokameh, Patna | Sep 14, 2026