
कोर्ट परिसर में अनंत सिंह का बड़ा बयान, मीडिया से खुलकर की बातचीत #gopalganj #gopalganjnews #mokama
Gopalganj, Gopalganj | Jul 13, 2026

मोकामा में रसेल वाइपर सांप ने काटा: दो टुकड़ों में कटने के बाद भी सांप ने व्यक्ति को डसा, पीड़ित खतरे से बाहर मोकामा/बाढ़: बिहार के मोकामा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेत में घास काटने के दौरान एक व्यक्ति पर रसेल वाइपर (Russell's Viper) सांप ने हमला कर दिया। घटना मोलदियार टोला की है, जहां के निवासी प्रभु शंकर अपने खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सामने एक जहरीला सांप आ गया। बचाव में सांप के हुए दो टुकड़े, फिर भी सांप ने डसा घास काटने के क्रम में प्रभु शंकर का ध्यान सांप पर नहीं गया और हड़बड़ाहट में हंसिए से सांप के दो टुकड़े हो गए। दो टुकड़ों में कटने के बावजूद सांप ने अपनी आखिरी कोशिश में प्रभु शंकर को जोर से डस लिया। सांप के काटने के बाद प्रभु शंकर घबराए नहीं, बल्कि उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कटे हुए सांप को एक डिब्बे में समेटा और तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए, ताकि डॉक्टर सांप की पहचान कर सही इलाज कर सकें। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद प्रभु शंकर की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल की डॉ. अंशु प्रिया ने पीड़ित की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देते हुए बताया: "मरीज की हालत अब पूरी तरह स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। सांप ने सिर्फ काटने की कोशिश की थी, जिससे जहर शरीर में उस तरह नहीं फैल पाया। फिलहाल मरीज का पल्स, ब्लड प्रेशर (BP) और अन्य सभी वाइटल पैरामीटर्स (Heart rate आदि) बिल्कुल सामान्य हैं। उनके लक्षणों को देखते हुए एंटी-वेनम और जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं।" #Mokama #viralvideoシ #AnantSingh
Mokameh, Patna | Jul 12, 2026

अथमलगोला के करजाईन गांव के पास मिला युवक का शव #mokama #barhnews
Mokameh, Patna | Jul 12, 2026

तस्करी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, मोकामा आरपीएफ के ASI निलंबित मोकामा (पटना): पटना जिले के मोकामा आरपीएफ पोस्ट से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ शराब तस्करी के महज संदेह में एक युवक की बर्बरतापूर्वक पिटाई करने का आरोप लगा है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग ने आरोपित असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित युवक की पहचान मोकामा नगर के वार्ड संख्या-सात, डॉक्टर टोली निवासी शंकर चौधरी के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। चंदन का आरोप है कि तीन दिन पहले मंगलवार की देर रात करीब दो बजे, जब वह मोकामा पूर्वी समपार फाटक के पास से गुजर रहा था, तभी वहाँ गश्त कर रहे आरपीएफ एएसआइ पप्पू यादव ने उसे रोक लिया। आरोप है कि एएसआइ ने चंदन पर शराब तस्करी का शक जताया और उसे जबरन पास की झाड़ियों में ले गए। वहाँ लाठियों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। बर्बरता यहीं नहीं रुकी; पिटाई के बाद घायल और लहूलुहान हालत में युवक को रेलवे एक्ट के एक मामले में आरपीएफ हाजत में बंद कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि उसे गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन पूरी रात उसे बिना किसी इलाज के हाजत में तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। हालत बिगड़ने पर कराया अस्पताल में भर्ती अगले दिन जब चंदन की तबीयत अत्यधिक बिगड़ने लगी, तब आरपीएफ ने उसे हाजत से रिहा किया। घर पहुँचने पर उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद चिंतित परिजनों ने उसे तुरंत मोकामा ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। होश में आने और स्थिति में थोड़ा सुधार होने के बाद पीड़ित युवक ने मोकामा रेल थाना में आरोपित एएसआइ पप्पू यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दानापुर आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Sr. DSC) उदय सिंह पवार ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया आरोपों को बेहद गंभीर पाते हुए आरोपित एएसआइ पप्पू यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है और उन्हें झाझा स्थित आरपीएफ एसी (Assistant Comandant) कार्यालय से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कानून के मुताबिक आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। #Mokama #AnantSingh #viralvideoシ #rail #bihar #patna #railway
Mokameh, Patna | Jul 11, 2026

पटना में थार समेत तीन गाड़ियों से 25 लाख रुपए का गांजा बरामद।#Patna #Mokama #Latestnews
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 11, 2026