फरसगांव: SDM के निर्देश बेअसर, फटाका बाजार में पार्किंग व्यवस्था नदारद, 24 घंटे बाद भी नहीं सुधरी, कार-बाइक में हुई टक्कर
फरसगांव स्टेडियम मैदान में फटाका दुकानों के लिए पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से शनिवार रात करीब 7:30 बजे नेशनल हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। शुक्रवार को एसडीएम दिलीप उइके ने नगर पंचायत को पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन 24 घंटे बाद भी पालन नहीं हुआ।