अमरिया: अमरिया में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने बांटी पोषण किट
अमरिया से इस वक्त की खबर है। सोमवार को 12 बजे सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान के तहत विकास खंड अमरिया के परिसर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह और BDO दिनेश सिंह ने महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण किट, फल और स्वास्थ्य सामग्री वितरित की। साथ ही आयुष्मान भारत और मिशन पोषण 2.0 की जानकारी दी गई।