एमबी अस्पताल के नर्सिंग क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी, नर्सिंग ऑफिसर के घर से 12 तोला सोने-चांदी के जेवर पार
उदयपुर। हाथीपोल थाना क्षेत्र स्थित एमबी अस्पताल के नर्सिंग क्वार्टर में चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। फ्लैट नंबर 6 में रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर निर्मला प्रजापत सुबह 8 बजे ड्यूटी पर गई थीं। दोपहर 2 बजे लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और करीब 12 तोला सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। इनमें नेकलेस, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां और चांदी की पायल सहित अन्य जेवर शामिल हैं। घटना से पीड़िता सदमे में है। वहीं क्वार्टर के सदस्यों ने सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाते हुए बताया कि पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। उन्होंने सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।
#Udaipur #MBHospital #TheftNews #DaylightRobbery #Hathipole CrimeNews GoldJewellery RajasthanNews PoliceInvestigation Cut2CutLive