लालगंज: हलिया ब्लाक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
ब्लाक कार्यालय हलिया में वीडीओ की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा की गई। सीएम फेलो गौरव सिंह के क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाए गए विकास कार्यों एवं कर्मियों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई है।