दादरी: सेक्टर-70 में सपा ने किया पी.डी.ए. पंचायत का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर-70 में सोमवार को सपा ने पी.डी.ए. पंचायत का भव्य आयोजन किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के साथ अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पंचायत के दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं राजकुमार भाटी ने कहा ही कि आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाएगी।