दादरी: सहारा कट से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया, घटना में प्रयुक्त कार व अन्य सामान बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने सोमवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक घटना में प्रयुक्त एक कार, नगदी व अन्य सामान बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से मोहित के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है जो जनपद से वाहनों को चुराकर बाहर के राज्यों में बेच रहा था।