दादरी: अगाहपुर गांव में शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग में ढाई वर्षीय बच्चे के सिर में लगी गोली, बच्चे की हुई दर्दनाक मौत
नोएडा के अगाहपुर गांव में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग के दौरान 5वीं मंजिल पर पिता के साथ खड़े हुए ढाई वर्षीय बच्चे के सिर में गोली लग गई, जिसकी वजह से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।