दादरी: गढ़ी चौखंडी गांव में बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 24 वर्षीय महिला का शव, पुलिस कर रही है घटना की जांच
नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बंद कमरे में 24 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मूल रूप से 24 वर्षीय सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने पति के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।