दादरी: सेक्टर 14 ए में नवनिर्मित रैनीवेल का भव्य लोकार्पण किया गया, नोएडा के विधायक पंकज सिंह रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर-14 ए में नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए नव निर्मित रैनीवेल का सोमवार को भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के साथ नोएडा के विधायक पंकज सिंह मौके पर मौजूद रहे। नवनिर्मित रैनीवेल का लोकार्पण विधिवत रूप से नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान जनपद के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।