दादरी: डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश
गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार रात को इकोटेक-थर्ड थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इकोटेक-थर्ड थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।