लालगंज: ब्लॉक कार्यालय हलिया में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई
हलिया ब्लाक कार्यालय में वीडीओ की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री फेलो द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाए गए कार्यों एवं कर्मियों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।