दादरी: फेस-2 क्षेत्र में भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर की प्लॉटिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
नोएडा के फेस-2 क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं अवैध कब्जे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि जल्द ही भूमाफियाओं को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।