दादरी: डीएनडी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर आने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे
नोएडा के डीएनडी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर आने वाले मार्ग पर मंगलवार रात को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे रहे, वहीं वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत के साथ जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गए हैं।