दादरी: कुलेसरा क्षेत्र में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का रक्त रंजित शव, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के अंदर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का रक्त रंजित का शव पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 50 वर्षीय डॉक्टर दिनेश गौर के रूप में हुई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।