☀️ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य!
सारण, छपरा के निवासी श्री विकास कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाया। इसके परिणामस्वरूप उनका बिजली बिल अब शून्य हो गया है।
श्री विकास कुमार ने इस योजना को लाभकारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की है।
सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल बचाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
Saharsa, Bihar | Nov 5, 2026