🚨 BREAKING NEWS: सहरसा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
कई थानों के थानाध्यक्ष बदले गए, साइबर थाना से लेकर सौरबाजार, सोनवर्षाराज और पतरघट तक नई जिम्मेदारियां
सहरसा। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सहरसा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी जिला आदेश संख्या 1539/2026 के तहत कुल 16 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला एवं नया पदस्थापन किया गया है।
इस फेरबदल में कई थानों के थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी बदली गई है। संजय कुमार सत्यार्थी को सौरबाजार थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विकास कुमार सिंह को सोनवर्षाराज थाना, अखिलेश कुमार को बिहरा थाना, सुनील कुमार को बलवाहाट थाना तथा बल्लू कुमार को बैजनाथपुर थाना की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा जितेन्द्र कुमार को पतरघट थाना, धर्मपति झा को कनरिया थाना और रौशन कुमार को डरहार थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सोनवर्षाराज के पूर्व थानाध्यक्ष नागमणि कुमार को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है। सुबोध कुमार को भी साइबर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, शशि कुमार राणा को पुलिस केंद्र सहरसा भेजा गया है। अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी अलग-अलग थानों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को जिले में विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने, पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Kahara, Saharsa | Nov 4, 2026