विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर।
जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार ने दलन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, आधारभूत सुविधाओं एवं परिसर के सौंदर्यीकरण का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।