अमरिया: न्यूरिया में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
न्यूरिया थाना पुलिस ने बिठौरा खुर्द जाने वाले रास्ते से एक युवक को करीब 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़े जाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बिठौरा मोड़ के पास कार्रवाई की गई। पकड़े गए युवक की पहचान गोपीकृष्ण, निवासी कल्लिया के रूप में बताई गई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की