अमरिया: अमरिया सहकारी समिति पर किसानों का गुस्सा, जांच की मांग की
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर— अमरिया सहकारी समिति पर खाद वितरण को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खाद लेने पहुंचे किसानों और समिति से जुड़े लोगों के बीच कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। किसानों ने सचिव और कर्मचारियों पर खाद वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगाए और स्टॉक, वितरण रजिस्टर व किसानों की सूची की जांच कराने की मांग की।