हमीरपुर: पत्योरा मार्ग में जानवर लेकर घर जा रहे किशोर को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में चौकी के दीवान ने पहुंचाया सदर अस्पताल
पत्योरा मार्ग पर जानवर चराकर घर वापस जा रहे किशोर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी के आरक्षी ने उसे बाइक से इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया है। गांव निवासी राजेंद्र निषाद का पुत्र अंकित 14 वर्ष अपने जानवरों को चराने के लिए खेत ले गया था। रविवार को शाम करीब 5.30 बजे जब वह खेतों से जानवर लेकर वापस आ रहा था।