हमीरपुर: सुमेरपुर में 10 अप्रैल तक खाली होगी नवीन गल्ला मंडी, प्रशासन के आदेश से आढती हलाकान
प्रस्तावित लोकसभा चुनाव सुमेरपुर के नवीन गल्ला मंडी से संपन्न कराया जाना है। प्रशासन रात दिन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडे ने प्रभारी मंडी सचिव नितिन कुमार गौतम को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक दशा में चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिग्रहित किए गए सभी गोदाम, बी श्रेणी की दुकानों एवं बरामदा खाली कराने को कहा हैं।