हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में पति ने पत्नी को पीटा तो हुआ मुकदमा दर्ज
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 15 की निवासी सोनी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसका पति राहुल अनुरागी उसके साथ आए दिन अकारण गाली गलौज करके जमकर मारपीट करता है। रविवार को उसने बेवजह गाली गलौज करते हुए जमकर पीटा और जान से मार देने की धमकी देकर घर से चला गया। पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट किया मुकदमा दर्ज करके पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।