हमीरपुर: सुमेरपुर में मिनी गुंडा एक्ट में 66 लोग व गुंडा एक्ट में 8 लोग किए गए पाबंद, 1200 लोगों पर शांतिभंग की हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 31 मार्च तक थाना क्षेत्र के 1200 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है। इसी तरह 66 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसके अलावा आठ लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सभी तरह के प्रयास किये जा रहे हैं।