बड़गांव: राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों को लेकर कलेक्ट्रेट के मिनी सभागार में आयोजित हुई बैठक, जिला कलेक्टर ने की अध्यक्षता
राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित। डरा राजस्थान दिवस के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नोडल अधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।