मुशहरी: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी का ट्रक ड्राइवर से पैसा वसूलते वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज
मुजफ्फरपुर में रविवार से सोशल मीडिया पर तेजी वीडियो वायरल हो रहा है ।जिसमे एक पुलिसकर्मी ट्रक ड्राइवर से अवैध पैसा की वसूली करते हुए दिखाई दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारी के निर्देश पर वायरल वीडियो की जांच की गई।जांच में वायरल वीडियो वास्तविक पाया गया ।जिसके बाद पुलिस कर्मी की पहचान कर उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया