पटना ग्रामीण: NMCH की एक नर्स के साथ हेल्थ मैनेजर ने की छेड़खानी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पटना के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल NMCH की एक नर्स ने शिशु रोग विभाग के हेल्थ मैनेजर प्रणव कुमार पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है जबकि शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोप लगाने वाली नर्स एनआरसी पोषण एवं पुनर्वास विभाग में कार्यरत है।