पटना ग्रामीण: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बीएन कॉलेज का किया दौरा, बमबाजी की घटना के बाद कॉलेज और हॉस्टल का किया निरीक्षण
बीएन कॉलेज में बीते दिनों बमबाजी की घटना हुई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए बिहार के कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे बीएन कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रशासन से बातचीत की। साथ हीं कॉलेज और कॉलेज के हॉस्टल का भी निरीक्षण किया।