पटना ग्रामीण: आनंदपुरी में युवती का अधजला शव मिला, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित एक मकान से एक युवती के अधजले शव को गुरुवार को बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 7:45 बजे मामले की जानकारी पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने दी है। उन्होंने बताया कि मृतिका और आरोपी एक दूसरे को छठी या सातवीं क्लास से ही जानते थे।