पटना ग्रामीण: गायघाट पुल पर तेज रफ्तार कार ने पिकअप में मारी टक्कर, दो युवक घायल
आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट पुल पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पुल किनारे खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।हालांकि यह घटना कितने बजे की है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है,जबकि कार सवार दो युवक भी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।