पटना ग्रामीण: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा, बिहार सरकार के मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात बिहार के नवादा के जवान मनीष कुमार पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में शहीद हो गए। शहीद जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे पटना एयरपोर्ट लाया गया। जहां बिहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।