पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में सिंगर स्वाति मिश्रा के पिता ने थामा भाजपा का दामन, करीब 200 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे करीब 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं सिंगर स्वाति मिश्रा के पिता ने भी आज भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर स्वाति मिश्रा भी मौजूद रही। स्वाति मिश्रा ने भक्ति गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।