जमुई में सब्जी की आड़ में की जा रही शराब की तस्करी को उत्पाद विभाग ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सोनो प्रखंड के खपड़िया के पास से 1848 बोतल यानि 1331.280 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान आसनसोल निवासी कौशिक पासवान के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई है। जो उत्पाद विभाग की टीम के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फ़ैली हुई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बुधवार की सुबह 7:00 बजे दी है। #jamuitopnews #viralreelsシ #crime #CrimeNews #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #crimestory #UtpadVibhag
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026