सिरसागंज: गांव सराय शेख में एक शख्स को मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने थाने में दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में गांव सराय शेख निवासी एक शख्स के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसको लेकर बुधवार को थाने में मामले की तहरीर दी गई है। पीड़ित का आरोप है कुछ लोग एकराय होकर उसके घर पर आए और आते ही गाली गलौज करते हुए उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी।