डुमरांव: पैलाडीह में घर की पहली मंजिल व छत पर बन रहे थे पटाखे, 75 तैयार व 300 अर्धनिर्मित चुकिया बरामद, गृहस्वामी गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Nov 6, 2026 दीपावली और छठ महापर्व को लेकर पुलिस की सतर्कता के बीच पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण और कारोबार का खुलासा हुआ है। एएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की रात गुप्त सूचना पर कैमुद्दीन अंसारी (45 वर्ष) के घर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में तैयार और अर्धनिर्मित पटाखों के साथ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।