सिरसागंज: नेशनल हाईवे किनारे जदुद्वारा के समीप खाई में मिला लापता युवक का शव, वह दो दिन से था गायब
फिरोजाबाद के सिरसागंज में नेशनल हाईवे किनारे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मंगलवार को शाम जदुद्वारा के पास खाई में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बरेली निवासी फईम के रूप में हुई है, जो फिरोजाबाद के एक कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी का काम करता था और पिछले दो दिनों से लापता था।