कुठौंद पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार: 20 कुंतल चोरी की लकड़ी, पिकअप और तमंचा बरामद
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में शंकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह की सक्रियता से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 18 से 20 कुंतल चोरी की बबूल की लकड़ी, एक पिकअप वाहन, 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे सूचना के आधार पर सनगढ़-बपावली मार्ग पर ग्राम चंद्रपुरा में घेराबंदी कर अमित कुमार, इमरान और शेख मोहम्मद उर्फ सोनू को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से मुकदमा अपराध संख्या 121/2026 से संबंधित चोरी की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है।
तलाशी में शेख मोहम्मद उर्फ सोनू के पास से तमंचा और दो कारतूस मिलने पर मुकदमा अपराध संख्या 122/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है।
Orai, Jalaun | Aug 19, 2026