जालौन पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 दोपहिया वाहन बरामद, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 14 बाइकें और एक स्कूटी, कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में 13 वाहन जालौन सहित विभिन्न जनपदों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित बताए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि उरई कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने आनंद निवासी महुआखेड़ा, थाना समथर, झांसी और मोनू यादव निवासी राजापुर, थाना रक्सा, झांसी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जालौन, झांसी, दतिया, शिवपुरी, ललितपुर और हमीरपुर में मोटरसाइकिलों की रेकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के वाहन उरई के फैक्ट्री ए
Orai, Jalaun | Aug 19, 2026