समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1919,
दिनांक 18/11/2026,
==================
ड्रोन की सहायता से पहाड़ी संथाली टोला एवं कैठाडो संथाली टोला में छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ मौके पर विनष्ट
जिलाधिकारी, पूर्णिया के दिशा-निर्देश में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 18.11.2026 को मद्यनिषेध थाना मीरगंज अंतर्गत पहाड़ी संथाली टोला एवं कैठाडो संथाली टोला में ड्रोन तकनीक की सहायता से छापेमारी की गई।
अवर निरीक्षक मद्यनिषेध श्री अनुप कुमार के नेतृत्व में संचालित इस कार्रवाई के दौरान अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
ड्रोन तकनीक के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध विभाग का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 19, 2026